फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस साक्षात्कार में 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में 8 नवंबर को सुबह 9 बजे से कैंपस साक्षात्कार में 400 अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई उत्तीर्ण और डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के लिए इलेक्ट्रानिक कंपनी के प्रतिनिधि आएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लिखित एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या 400 निर्धारित है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। चयन के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 9184 रुपये प्रतिमाह, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 11000 रुपये प्रतिमाह और डिप्लोमा धारक को 12000 प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें