फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खजूर व किशमिश के 40 नमूने भरे

Tue, 09 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए)की टीम ने खजूर और किशमिश के 40 नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खजूर के 24 और किशमिश के 16 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने बेलाखारा में ओंकार की दुकान से खजूर व किशमिश का नमूना भरा। शहर के ग्रोसरी स्टोर से खजूर व किशमिश के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय त्रिपाठी ने कलीम खान की दुकान से खजूर व किशमिश के नमूने भरे। शहनवाज की दुकान से खजूर का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने लालगंज में बी बाजार व रोजाना मार्ट से खजूर के तीन और किशमिश के नमूने भरे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उदयराज मौर्या ने महराजगंज में दुकानों से खजूर के तीन व किशमिश के नमूने भरे। अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों ने खजूर व किशमिश के नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि खजूर और किशमिश के भरे 40 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें