फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसानों ने रोका सिल्ट सफाई का काम

Tue, 09 Dec 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सिंचाई विभाग की ओर से नहरों की सफाई में मनमानी थम नहीं रही है। जगतपुर क्षेत्र में सोमवार की रात शंकरपुर माइनर की सिल्ट सफाई कराई जा रही थी। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचकर काम रोक दिया। कहा कि सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। खामियां छिपाने के लिए अभियंता रात में नहरों की सफाई करा रहे हैं।
विज्ञापन


जगतपुर रजबाहा से शंकरपुर माइनर निकली हैं। इनसे 20 हजार किसान सिंचाई करते हैं। माइनर की सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। इसके पहले जगतपुर रजबाहा की सफाई में मनमानी की शिकायत पर 10 दिन पहले किसानों ने विरोध किया था। इस पर काम रोक दिया गया। मामला शांत होने के बाद फिर से सिल्ट सफाई का काम शुरू हुआ।

मनमानी की भनक किसी को न लगे। इसके लिए रात में सफाई कराई जा रही है। रात में मनमानी तरीके से सफाई होने से किसान रामप्रकाश, शुभम सिंह, विनोद, चौबेलाल, रामअवध, अमन द्विवेदी मौके पर पहुंचे और काम रोकवा दिया। कहा कि दिन में सफाई कराई जाए। यदि मनमानी की गई, तो प्रदर्शन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुशील यादव ने बताया कि जानकारी नहीं है। यदि सफाई में लापरवाही मिली, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें