रायबरेली। कोरोना को मात देने के लिए सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीका लगवाने को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोगों में जोश दिखा। जिले में 191 टीमों ने 34,830 लोगों ने टीका लगवाया। 141 टीमों ने टीकाकरण किया।
इसमें शहर के आठ सेंटरों पर 2100 से अधिक टीके लगाए गए। धमसीराय का पुरवा में पहली बार टीकाकरण सेंटर बनने पर लोगों ने धन्यवाद दिया। सभी सेंटरों पर सुबह से ही लोगों की लाइन देखने को मिली।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान में रिकार्ड संख्या में लोगों को टीका लगाया गया। सभी सेंटरों पर सुबह से ही भीड़ रही। जिला अस्पताल में 443, आईएमए में 505, पीएचसी गोराबाजार में 241, देवानंदपुर में 280 टीके लगाए गए।
वर्क प्लेस धमसीराय का पुरवा में 180, कैनाल रोड स्थित अमन कंप्यूटर पर 150, सर्वोदय नगर में 210 और कल्लू का पुरवा में 100 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने टीका लगवाने को लेकर जोश दिखा। सीएचसी बछरावां में 2898, लालगंज में 2636, महराजगंज में 2165 लोगों को टीके लगाए गए इसके अलावा अमावां में 1900, डलमऊ में 2450, सलोन में 1780, शिवगढ़ में 1830, खीरों में 1815, बेलाभेला में 1690, दीनशाह गौरा में 1606, जतुआ-टप्पा में 1660 लोगों को टीके लगाए गए।