रायबरेली। बजट में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में धनराशि का आवंटन किया गया है। इससे जिले के गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं में और निखार आएगा। जिले में 319 युवक और महिला मंगल दल इस काम में जुटे हैं। मंगल दलों को खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में भी मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बजट दिया है। ऐसा होने के बाद गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं में निखार आएगा। इस साल मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मंगल दलों में खेल किट का वितरण किया था। शेष मंगल दलों को जिले में खेल किट दी जा रही है।
बुधवार को आए बजट में सरकार ने युवक और महिला मंगल दलों को अगले साल भी खेल सामग्री देने के लिए बजट की व्यवस्था की है। जिले में 319 मंगल दल काम कर रहे हैं। ये दल गांवों में छुपी प्रतिभाओं के निखार लाने का काम कर रहे हैं। गांवों के निकले कई खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लगातार खेल प्रतिभाओं में निखार लाने का प्रयास किया जा रहा है। बजट की व्यवस्था होने के कारण गांवों तक अधिक से अधिक खेल सामग्री पहुंच सकेगी, जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।