फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान व एम्स के डॉक्टर समेत 25 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। आईटीबीपी के दो जवान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से आया एक युवक भी संक्रमित हुआ है। शुक्रवार को जिले में 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराकर उन्हें दवा की किट मुहैया कराई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 72 हो गई है, जबकि एम्स में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
पिछले एक सप्ताह से एम्स में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को भी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए डॉक्टरों व स्टाफ की जांच कराई गई तो एक डॉक्टर समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

आईटीबीपी डलमऊ में तैनात हेड कांस्टेबल दो दिन पहले ही आंध्रप्रदेश स्थित अपने घर से लौटा था। लक्षण प्रतीत होने पर जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एक और जवान कोरोना संक्रमित मिला है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि दुर्गामंदिर गोरा बाजार, खुरेहटी,जेल गार्डन रोड, पूरे जमई भदोखर, हनुमंतपुरम में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा लालगंज, डीह आदि क्षेत्रों में भी कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कराया है। मरीजों के घर पहुंचकर टीमों ने दवा की किट मुहैया कराई है।
कंट्रोल रूम से संक्रमितों से बात करके उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चार हजार से अधिक लोगों की जांच की है। रेलवे स्टेशन पर टीम ने 350 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग की है।
एम्स में रोजाना 10 घंटे आरटीपीसीआर जांच की सुविधा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच निशुल्क कराई जा सकती है।
सोमवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किसी भी समय पहुंचकर जांच के लिए सैंपल दिया जा सकता है। शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि एम्स में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच निशुल्क कराई जाती है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार रात से शुक्रवार तक 25 नए केस मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा किट उपलब्ध कराई गई है। कंट्रोल रूम से मरीजों से लगातार बात करके उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें