फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 20 लोग रक्तदान करके बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन में जिले में खून की कमी न हो, इसके लिए मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और बैसवारा सेवा संस्थान की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए 20 लोगों ने रक्तदान किया। महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
लॉकडाउन को करीब दो माह पूरा होने वाले हैं। लाकडाउन की वजह से ब्लड बैंक में खून की कमी हो रही थी। जरूरतमंद रोगी को खून नहीं मिल पा रहा था। इस कमी को पूरा करने के लिए मंगलवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने बैसवारा सेवा संस्थान के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।
विज्ञापन

रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह दिखा। बारी-बारी से लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही संकल्प लिया कि आगे भी वह रक्तदान करेंगे। जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, रक्तकोष के परामर्शदाता राघवेंद्र बहादुर सिंह, लैब टैक्नीशियन सुनील कुमार यादव, लैब टैक्नीशियन राजेंद्र कुमार ने रक्तदानियों की हौसला-आफजाई की।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। रक्तदान के लिए लोगों को जरूर आगे आना चाहिए।
बैसवारा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान करने से कई लोगों को जीवनदान मिलता है।
लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खून मिलने पर उनकी जिंदगी बच सकेगी। अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है।
शिविर में राघवेंद्र प्रताप सिंह, सक्षम सिंह, प्रशांत सिंह, अनुराग दीक्षित, शशांक द्विवेदी, विभू वाजपेयी, मनू सिंह, आशुतोष पांडेय, निखिल चंदानी, यशवीर सिंह, अनिल रावत, बब्बन मौर्य, अभिषेक प्रताप सिंह, हरषदीप सिंह, रितिक सिंह, सुयश मिश्रा सेनानी, अभय सिंह, विवेक अवस्थी, सत्यम शुक्ला व सांराश मिश्रा रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें