फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाकर चुनाव कराएंगे 22 हजार कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अब तक हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्करों और वृद्धजनों में बूस्टर डोज के आदेश थे, लेकिन अब चुनाव में ड्यूटी करने वाले 22 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों में भी बूस्टर डोज का टीका लगेगा। शासन स्तर से नई गाइडलाइन आ गई है। जिले में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाने वाले हेल्थवर्कर व फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही वृद्धजनों को बूस्टर डोज दी जाएगी।
जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,20,327 वृद्धजन हैं। इसके अलावा 11,370 हेल्थलाइन वर्करों और 13,954 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना की दोनों डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 25,324 वर्करों और दो लाख वृद्धजनों को कोरोना की बूस्टर डोज मिलेगी। शासन ने चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी बूस्टर डोज का टीका लगाने के आदेश दिए हैं। जिले में चुनाव में लगने वाले करीब 22 हजार कर्मचारियों में टीकाकरण होगा।
बूस्टर डोज के लिए आठ से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
हेल्थ फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही वृद्धजनों को बूस्टर डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू हो सकता है। इसके लिए स्लॉट बुकिंग का काम आठ जनवरी से शुरू होगा।
विधानसभा चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों में बूस्टर डोज के लिए बाद में तारीख आएगी। स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज के लिए ब्लॉकवार सूची तैयार कर ली है।
जिले में 25 हजार से अधिक हेल्थवर्कर व फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही दो लाख बुजुर्ग हैं। शासन से लक्ष्य मिलने के साथ ही इन्हें बूस्टर डोज दी जाएगी। मतदान कर्मियों को भी बूस्टर डोज दिया जाएगा। तारीख आने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्करों व बुजुर्गों में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें