फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा निकालने के बहाने किसान से 22 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पैसा निकालने के नाम पर एक किसान से 22 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित किसान ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जगतपुर के रोझइया भीखमशाह गांव निवासी देवीशंकर सुबह जगतपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकला।
इसी बीच पीछे खड़े एक युवक ने पैसा निकालने की बात कहकर एटीएम ले लिया और इसी बीच हेराफेरी कर किसान का एटीएम ले लिया। कुछ देर बाद किसान को एटीएम वापस कर दिया। पैसा न मिलने पर किसान घर चला गया। कुछ देर बाद किसान के खाते से 22 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

किसान के मोबाइल पर खाते से पैसा निकाले जाने की जानकारी मिली तो वह दंग रह गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें