फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फार्मासिस्ट के चल रहे थे तीन मेडिकल स्टोर, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फार्मासिस्ट के चल रहे तीन मेडिकल स्टोर सीज
विज्ञापन

- बिल वाउचर नहीं, साफ-सफाई व्यवस्था भी खराब
- डीआई ने किया चेक, कमियां ठीक करने पर होगी दवा की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
परशदेपुर (रायबरेली)। जिले में मनमाने ढंग से मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं। कहीं पर फार्मासिस्ट नहीं है तो कहीं पर बिल वाउचर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। डीआई दीपक शर्मा के निरीक्षण में कुछ ऐसी ही लापरवाही सामने आई, जिस पर तीन मेडिकल स्टोरों को सीज कर दिया गया। कमियां ठीक होने पर दवा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। कई अन्य मेडिकल स्टोर संचालक तो छापेमारी की जानकारी होने पर दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

डीआई दीपक शर्मा ने सलोन रोड पर परशदेपुर कस्बा स्थित कौशल मेडिकल स्टोर और राज मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। दवा के बिल वाउचर नहीं पाए गए। गंदगी भी मिली। इसके बाद साकेत नगर चौराहे स्थित जौहरी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। यहां पर भी मौके पर फार्मासिस्ट और बिल वाउचर नहीं पाया गया। दुकान पर गंदगी भी मिली। छापेमारी की सूचना पर कस्बे के कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीनों दुकानों को सीज कर दिया गया है। जब तक कमियां दूर नहीं की जाएंगी, तब तक दवा की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। दुकानदार दवा का बिल वाउचर अवश्य रखें। फार्मासिस्ट भी होना जरूरी है। ऐसा न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें