फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टॉवर से गिरकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के टॉवर से गिरकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को टॉवर का निर्माण कर रहा एक श्रमिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने घायल को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझगवां हरदोई गांव के पास पावर ग्रिड की लाइन का खंभा (टॉवर) लगा है। टॉवर जर्जर होने के चलते इसी के बगल में नया टॉवर का निर्माण कराया जा रहा था। लगभग 50 फिट ऊपर श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान श्रमिक असंतुलित होकर टॉवर से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने घायल को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ ने बताया कि मृतक निसार अली (50) पुत्र सुकुरू निवासी महेवापुर थाना मेजा जिला प्रतापगढ़ कर रहने वाला था। टॉवर पर काम करते समय नीचे गिर गया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें