फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के क्षेत्र ऊंचाहार में फिर जीती सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. मनोज के क्षेत्र ऊंचाहार में फिर जीती सपा
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्व मंत्री व ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने आखिरकार नगर पंचायत ऊंचाहार पर सपा प्रत्याशी को जितवाकर एक बार फिर अपनी पकड़ का एहसास विरोधियों को करा दिया है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व उनके बेटे अशोक मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झाेंकी, लेकिन वे भाजपा प्रत्याशी को दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंचा सके। भाजपा प्रत्याशी ऊंचाहार में तीसरे स्थान पर रहा। कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने सपा प्रत्याशी शाहीन सुल्तान को जिताने के लिए वार्डों में जमकर प्रचार किया। वोटरों से मिलकर सपा सरकार में कराए गए कार्यों के बारे में उन्हें बताया। इसी का नतीजा रहा कि तमाम प्रयास के बाद भी भाजपा ऊंचाहार में सपा के किले को नहीं भेद पायी। सपा प्रत्याशी के जीतने पर सपा विधायक ने ऊंचाहार पहुंचकर अध्यक्ष का बधाई देने के साथ ही ऊंचाहार नगर के सभी वोटरों को जिताने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों ने दिनरात रुककर अपने प्रत्याशी को जिताने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाहार की जनता यह जानती है कि उनके सुख और दुख में कौन उनके साथ खड़ा है। इसी कारण वोटरों ने सपा प्रत्याशी को अपना वोट दिया। विरोधी दल इसी से ही समझ जाएं कि ऊंचाहार विधानसभा की जनता के साथ राजनीति करना छोड़कर विकास के लिए काम करें। इस मौके पर युवा नेता अमिताभ पांडेय, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष तिवारी, राजेंद्र तिवारी, रामसजीवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें