फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। लखनऊ रोड स्थित गौनहा मोड़ के पास गुरुवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान के लिए बुधवार रात आठ बजे डलमऊ गए थे। घाट पर रात में विश्राम के बाद सुबह स्नान किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
जब ये लोग लखनऊ रोड स्थित गौनहा गांव के मोड़ के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। इनमें से कल्पना, संतराम, ललिता, रामजियावन, धर्मा व शांति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
शीला (35), अमित कुमार (20), कमलेश (56), शांति देवी (65), उषा (40), संतराम (68), नैंसी (7), रामजीवन (50), सावित्री (50), प्रियांशु (9), रामदेव (70), दुर्गेश (20), सरिता देवी (45), रामरती (60), इंद्ररानी (65), दयावती (45), धर्मा देवी (65), ललिता (50), सोनावती (45), कल्पना (45)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें