फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने बालिका को मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर पूरे शफ्फू मजरे बहादुरपुर निवासी गुलाम मोहम्मद की आठ वर्षीय बेटी रेहाना सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


आसपास के लोगों ने कार चालक अमित कुमार कश्यप निवासी सफदरगंज जिला बाराबंकी को पकड़ लिया। घायल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें