फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के कंट्रोल रूम में 28 दिनों में 265 शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए खोले गए शिकायत प्रकोष्ठ के कंट्रोल रूम में लगातार फोन घनघना रहे हैं। आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर मात्र 28 दिन में 265 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन



किसी ने वोटरलिस्ट में नाम बढ़वाने तो किसी ने कटवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई। कई लोगों ने तो मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी के लिए शिकायत की।


हालांकि शिकायत मिलते ही संबंधित तहसीलों को शिकायतों के निपटारे के लिए जिम्मेदारी दी जा रही है। अब तक 200 से अधिक शिकायतों का निपटारा भी किया जा चुका है।


लोकसभा चुनाव के लिए बीती 18 फरवरी को ही कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में शिकायत कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। आयोग की ओर से टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



इसके अलावा शिकायत प्रकोष्ठ में मेल या स्वयं पहुंचकर भी शिकायत की जा सकती है। टोल फ्री नंबर पर मात्र 28 दिन में 265 शिकायतें दर्ज कराई हैं।


कंट्रोल रूम में फोन पर शिकायत सुनने के बाद उसे रजिस्टर में दर्ज करने के बाद संबंधित तहसीलों को शिकायतों के निपटारे की जिम्मेदारी दी जा रही है।


शहर के बेलीगंज निवासी अपूर्व गौड़ ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत की है। लालगंज क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी अमरबल ने वोटर लिस्ट में नाम चेक करके जानकारी देने की अनुरोध किया।


इसके अलावा पूरे कुट्टी निवासी दिलीप कुमार ने भी वोटर लिस्ट में नाम की जानकारी मांगी। इसी तरह अन्य शिकायतें भी वोटर लिस्ट से संबंधित ही अब तक दर्ज हुई हैं। हालांकि शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराने का प्रयास किया जा रहा है।


कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 पर अब तक 265 शिकायतों आ चुकी हैं। इसमें सभी शिकायतों वोटरों से संबंधित हैं। नाम बढ़वाने और घटवाने आदि की ही शिकायतें हैं। शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शशांक त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, कंट्रोल रूम/ अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें