फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


महोली संवाद सूत्र के अनुसार जिला हरदोई के थाना क्षेत्र बेनीगंज के मल्लपुर गांव में रहने वाला अमरीश कुमार (28) पुत्र मुंशीलाल अपने रिश्तेदार महोली क्षेत्र के कुसैला निवासी सुभाष चंद के यहां रहकर प्राइवेट डाक्टरी करता था।

गुरुवार सुबह अमरीश अपनी बाइक से सीतापुर जा रहा था। हाईवे पर भुड़कुड़ा के करीब विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में अमरीश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सांडा संवाद सूत्र के अनुसार कोतवाली बिसवां के शाहपुर निवासी जमील (28) पुत्र मंजूर हसन सकरन खुर्द के पास परचून की दुकान चलाता था।

बुधवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर जमील पैदल ही घर जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जमील को सीएचसी सांडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेउसा संवाद सूत्र के अनुसार सीतापुर-बहराइच मार्ग पर शिवपुरी मोड़ के करीब दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बहराइच निवासी सतीश (35) उसकी बेटी रुचि (18) व प्राची (16) तथा दूसरी बाइक पर सवार रमेश (30) निवासी राजापुर थाना रेउसा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश तथा प्राची की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें