फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की दंपती के साथ लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने की दंपती के साथ लूटपाट
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। हरेवली-दिनौड़ा मार्ग पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से हजारों की नगदी और आभूषण लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

भागूवाला निवासी सुबहान अली अपनी पत्नी आसमा और बच्चे के साथ बाइक से अपने दिनौड़ा निवासी साढू फुरकान की लड़की की शादी में जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2:45 बजे हरेवली-दिनौड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को रोककर तमंचे के बल पर लूटपाट की। नकाबपोश बदमाशों ने दंपति से मारपीट करते हुए उनसे 11 हजार रुपए की नगदी, महिला की चेन और कानों के कुंडल भी खींचकर ले गए। राजपुर नवादा की ओर से आए बदमाश लूटपाट करने के बाद राजपुर की ओर से भाग गए। सूचना मिलते ही मंडावली थाने के एसआई सुनील पूनिया, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दंपती से घटना की जानकारी की। लूट का शिकार हुए सुबहान अली ने बताया कि तीनों युवक कम उम्र के थे। एक ने तमंचे से आतंकित किया। जबकि दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। लूटपाट के बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें