फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बगैर सूचना अनुपस्थित मिले हेडमास्टर समेत 17 टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले एक प्रधानाध्यापक, आठ सहायक अध्यापकों, छह शिक्षा मित्रों और दो अनुदेशकों का वेतन व मानदेय रोका गया है। बीएसए ने इन सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर हुए खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण की समीक्षा के दौरान स्कूल से गायब रहने वाले इन शिक्षकों की सूची तैयार करते हुए कार्रवाई की गई है।
अनुपस्थित रहने वालों में चहोतर के प्रधानाध्यापक सत्यनाम सिंह, सहायक अध्यापकों में बलेठा के सुनील कुमार, पूरे रामू के शिव मोहन, परशदेपुर-द्वितीय की रिचा साहू, पलिया की सरला कुमारी, जमालपुर की रिचा द्विवेदी, दिलावलपुर की गरिमा त्रिवेदी, बेलवा के कृष्ण कुमार और महिपत खेड़ा की प्रियंका सिंह शामिल हैं। इन सभी का एक दिन (अनुपस्थित दिवस) का वेतन बाधित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह शिक्षा मित्रों में बिसायकपुर के गंगा सागर, जमालपुर की अंजनी देवी, चहोतर की शैल कुमारी, दुधवन-प्रथम की शिवलोचना देवी, रानापुर की क्षमा देवी, दुधवन-द्वितीय की आरती देवी, अनुदेशकों में बराडीह के अब्दुल महमूद, टिकरा के शैलेंद्र वर्मा भी अनुपस्थित पाए गए थे। इन सभी का एक दिन का मानदेय बाधित करने का आदेश दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक सितंबर से आठ सितंबर तक जिले में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण किए। इनमें से एक प्रधानाध्यापक, आठ सहायक अध्यापक, छह शिक्षा मित्र और दो अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जो कि विभागीय नियमों के विपरीत तथा कार्य एवं दायित्वों के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता है। इसलिए अनुपस्थित रहने वाले सभी स्टाफ का एक दिन का वेतन व मानदेय बाधित कर दिया गया है। इन सभी से तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें