फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका

Mon, 28 Dec 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही नोटिस देकर वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी दी गई है। समाजवादी पेंशन के साथ नामांकन व अन्य कार्यों की फीडिंग का काम पूरा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


सिर्फ डलमऊ के बीईओ ने अधूरी रिपोर्ट दी है। अन्य बीईओ ने लापरवाही की है। इस संबंध में बीएसए ने कई बार खंड शिक्षा अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा कराने के आदेश दिए थे।

लेकिन बीईओ ने निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा एमडीएम का उपभोग प्रमाणपत्र भी देने का आदेश दिया गया था। इससे एमडीएम प्रभावित हो रहा है।

सोमवार को समीक्षा में लापरवाही मिलने पर ऊंचाहार, दीनशाह गौरा, सलोन, डीह, राही, सतांव, महराजगंज, डलमऊ, शिवगढ़, हरचंदपुर, खीरों सहित 17 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों का दिसंबर का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बीईओ को 31 दिसंबर तक फीडिंग का काम शत प्रतिशत करने के साथ ही एमडीएम का उपभोग प्रमाणपत्र देने का आदेश दिए गए हैं।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि 17 बीईओ का दिसंबर का वेतन रोका गया है। 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत कार्य पूरा न करने वाले बीईओ की वेतन वृद्धि रोकने के लिए संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल गंगाखेड़ा मजरे ढोढवापुर का सोमवार को एसडीएम महराजगंज मोतीलाल यादव ने निरीक्षण किया।

एक ही कक्षा में एक से कक्षा पांच तक के बच्चे बैठकर पढ़ते मिले। एमडीएम भी ठप पाया। एसडीएम ने रजिस्टर को चेक किया तो 143 बच्चे पंजीकृत मिले।

रजिस्टर में 21 बच्चे मौजूद दिखाए गए, लेकिन मौके पर मात्र 16 बच्चे एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ते मिले। स्कूल में अवकाश पंजिका तक नहीं मिली।

एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए हेडमास्टर वीरेंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम महराजगंज मोतीलाल यादव ने बताया कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें