फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि में 6 लाख का घपला

Mon, 28 Dec 2015 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काम अब तक शुरू नहीं कराया। नई पंचायत के गठन के बाद पोल खुली और सीडीओ के निर्देश पर डीआरडीए के एई ने जांच शुरू कर दी। इस पर आनन-फानन सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। बीडीओ ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर काम को रोकवा दिया है।
विज्ञापन


बीआरजीएफ से जगतपुर ग्राम पंचायत को सीसी रोड के लिए चार माह पहले छह लाख रुपये दिए गए थे। पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने सांठगांठ कर धन निकाल लिया।

लेकिन सड़क के निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं कराया। पंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायत का गठन होने के बाद घपला पकड़ में आ गया।

सड़क निर्माण के नाम पर खाते से रुपये निकालने और काम शुरू न कराने के मामले पर सीडीओ ने एई डीआरडीए को जांच सौंपी है।

इसकी भनक लगते ही घपले को छुपाने के लिए आनन-फानन सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। सोमवार को बीडीओ जगतपुर एके सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रोकवा दिया।
विज्ञापन


कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोषियों में हड़कंप मच गया है। बीडीओ जगतपुर एके सक्सेना ने बताया किजगतपुर ग्राम पंचायत में बीआरजीएफ के धन को खाते से निकाल लिया गया था।

अब तक काम नहीं कराया गया। जांच शुरू होने के बाद काम शुरू कराया गया। काम को रोकवा दिया गया है। कर्मचारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें