फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धड़ल्ले से चलता मिला फर्जी हॉस्पिटल, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एसीएमओ डॉ. एसके चक की टीम ने शुक्रवार को शहर के चंपा देवी मंदिर के निकट स्थित होलिस्टिक केयर हॉस्पिटल में छापा मारा।
विज्ञापन



छापे के दौरान हॉस्पिटल में अस्पताल चलाने के सारे उपकरण मिले। हालांकि मौके पर मरीज नहीं मिले। हॉस्पिटल का पंजीयन भी नहीं था।


मामले को गंभीरता से लेेते हुए एसीएमओ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सूचना भी उच्चाधिकारियों को दे दी है।


सीएमओ डॉ. डीके सिंह को शहर के चंपा देवी मंदिर के पास अवैध रूप से हॉस्पिटल संचालित होने की सूचना मिली थी। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसके चक, रूपक श्रीवास्तव की टीम ने पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल में छापा मारा।
विज्ञापन



बताते हैं कि छापे की सूचना लीक होने के कारण टीम के पहुंचने से पहले ही सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर कहीं और शिफ्ट कर दिया गया था।


हालांकि अस्पताल में कई उपकरण मौजूद मिले। होलिस्टिक केयर हॉस्पिटल का बोर्ड तक हटा दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं था।


बिना पंजीयन के हॉस्पिटल संचालित कराए जाने के संबंध में मो. रिजवान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें