फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से बिना मशीन खाद का वितरण बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फरवरी से बिना मशीन खाद का वितरण बंद
विज्ञापन


रायबरेली। शासन के निर्देश पर अब एक फरवरी से बिना पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन के दुकानों पर खाद का वितरण नहीं होगा।

खाद के सभी दुकानदारों को 31 जनवरी तक खाद का स्टाक मशीन में अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने वाले विक्रेताओं को खाद भी नहीं मिलेगी।

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि 25 से 31 जनवरी तक खाद के प्रारंभिक स्टाक को दुकानदार अपलोड करा लें। ऐसा न करने पर वे खाद की बिक्री नहीं कर पाएंगे।

यदि कोई विक्रेता 31 जनवरी तक पीओएस में प्रारंभिक स्टाक अपलोड नहीं कराता है तो उसका उर्वरक प्रधिकार पत्र निरस्त करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है। 29 जनवरी को तहसील सदर, सलोन एवं महराजगंज व 30 जनवरी को तहसील लालगंज, डलमऊ व ऊंचाहार, कृषि भवन गोराबाजार पहुंचकर दुकानदार स्टाक को अपलोड करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें