फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में मना कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में हुए समारोह में शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन



शहादत के साथ उनके साहस को याद कर लोगों की आंखें भर आईं। डीएम संजय कुमार खत्री के अलावा अन्य अफसरों, शहीदों के परिवारीजनों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।


डलमऊ के मुतवल्लीपुर निवासी राजेंद्र कुमार यादव कारगिल युद्ध में दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे। डीएम ने सबसे पहले शहीद सैनिक नायक राजेंद्र कुमार यादव की माता सुंदारा को अंगवस्त्र व दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



इसके अलावा शहीद सिपाही शिव सिंह की पत्नी सियाराजी, शहीद सैनिक जवान शिव प्रसाद की पत्नी फूलवती, शहीद सिपाही रामबहोर सिंह की पत्नी राजदुलारी, शहीद सिपाही वासुदेव की पत्नी रामकुमारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि यदि किसी सैनिक या शहीद सैनिक के परिवारीजनों को कोई समस्या हो तो तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन हमेशा देश के सैनिकों के प्रति तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज हम इन्हीं वीर सपूतों की खातिर सुरक्षित हैं।
जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी एवं कर्नल सीबी सिंह, सूबेदार एसके बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह, कर्नल जमशेद हुसैन, भूतपूर्व सैनिक लांस नायक शिव आधार सिंह, एसजेएस स्कूल के पीआरओ मनोज शर्मा, पूर्व सैनिक आरबी सिंह आदि ने भी शहीदों को याद कर शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए।


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एवं कर्नल सूर्यबली सिंह ने समारोह में आए अफसरों व लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें