फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेंद्र ने कांग्रेस से नाता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष राघवेंद्र ने कांग्रेस से नाता तोड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया। उन्होंने निकाय चुनाव में पात्र कांग्रेसियों के स्थान पर गैर कांग्रेसी को टिकट दिए जाने से क्षुब्ध होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

प्रभु टाउन स्थित अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व ने प्रत्याशी के नाम पर जो फैसला लिया है, उसमें इस तथ्य का चिंतन नहीं किया कि प्रतिनिधि को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा होना चाहिए। नगर पालिका नागरिक सेवा का आधार है और प्रतिनिधि जनता द्वारा चयनित प्रतिनिधि होता है, फिर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उपेक्षित किया गया। कहा कि कांग्रेस में जो हालात हैं, उनमें काम करना कठिन है। ईमानदारी से कोई निष्ठावान कांग्रेसी सेवा नहीं कर सकता है। उन्हें आहत होकर कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने अभी किसी दूसरे दल में जाने के सवाल पर कहा कि अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें