फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख बकाये पर 140 घरों की बती काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 लाख बकाये पर 140 घरों की बत्ती काटी
विज्ञापन


रायबरेली। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता घनश्याम के निर्देशन में शनिवार को हुई छापेमारी में 17 लाख रुपये बकाया होने पर 140 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। सबसे ज्यादा कनेक्शन सलोन क्षेत्र के किठावां गांव में काटे गए।
विज्ञापन


अवर अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि किठावां गांव में ढाई सौ कनेक्शन हैं। करीब पांच लाख रुपया होने पर 70 लोगों के कनेक्शन काटे गए।

इसी तरह डलमऊ उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ यादव की देखरेख में 30 लोगों के कनेक्शन काटे गए। ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणी की देखरेख में 20, जबकि डलमऊ के अवर अभियंता राजीव यादव ने 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। एक्सईएन ने बताया कि 140 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। सभी के ऊपर करीब 17 लाख रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें