फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। अमेठी जिले के जायस रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक लखनऊ में भर्ती अपने किसी रिश्तेदार को देखने गया था। युवक की मौत की जानकारी से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



जायस रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित मोजमगंज के निकट रेल ट्रैक पर शनिवार को एक युवक का शव पड़ मिला। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।


नसीराबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, दरोगा मृत्युंजय बहादुर मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त अमेठी कोतवाली क्षेत्र डेढ़ पसार गांव निवासी देवराज यादव (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन



परिवारीजनों का कहना है कि देवराज होली के दूसरे दिन लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गया था। रात में वह कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर वापस आ रहा था।


एसओ ने बताया कि मृतक के कान में ईयरफोन लगा था। आशंका है कि वह ट्रेन से गिर गया है। इसके चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें