फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर जा रही छात्रा से गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ गुरुवार को गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम वह स्कूल से घर आ रही थी, तभी गांव के ही दो युवक जबरन उसे सरसों के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।


इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सागर और संदीप सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें