फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, गैस्ट्रो के पहुंचे 1061 मरीज

विज्ञापन
मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। मेले में 2524 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 196 बच्चे शामिल रहे। सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, गैस्ट्रो के 1061 मरीज आए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में बुखार के 462, शुगर के 206, स्किन के 289, क्षय रोग के 21, गैस्ट्रो के 275, सांस की समस्या के 324, लिवर के 54, ब्लड प्रेशर के 194 रोगी आए। अन्य बीमारियों के 708 मरीज आए।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक के हरदी टीकर पीएचसी में डॉ. सुफैल अंसारी ने 57 मरीजों का इलाज किया। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के चार पीएचसी में 210 मरीजों का इलाज हुआ। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी घोरौना में 56 व हरदोई में 51 मरीजों का इलाज हुआ।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अंबारा पश्चिम पीएचसी में 39, जगतपुर भिचकौरा में 30, भैरो मिश्र में 20 और बेहटा कला में 31 मरीजों का इलाज किया गया। सतांव प्रतिनिधि के अनुसार, सतांव पीएचसी में 65 मरीजों को दवा दी गई। सर्दी, जुखाम, बुखार के मरीज ज्यादा रहे। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां में आरोग्य मेले में 220 मरीजों का इलाज किया गया। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, परशदेपुर पीएचसी में 60 मरीजों को दवाएं दी गईं। घुरवारा प्रतिनिधि के अनुसार, कटघर पीएचसी में डॉ. एसके राय ने बुखार,सर्दी, जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप, मलेरिया आदि के 70 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें