फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलिए, मतदान करिए और बनाइये रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से निकलिए, मतदान कर बनाइये रिकॉर्ड
विज्ञापन

रायबरेली। दिल्ली की सरकार चुनने का समय आ गया है। आज (06 मई) को सुबह सात बजे से 2256 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू होगी। बूथों पर तैयारियां पूरी हैं। घर से निकलिए, मतदान करिए और अपने अधिकार का प्रयोग करके मतदान का रिकॉर्ड बनाइये। इसके लिए बस आपको अपनी फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर बूथों पर पहुंचना है और मतदान करना है।

जिले में 20,79,256 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सलोन विधानसभा क्षेत्र के 3,55,950 वोटर अमेठी संसदीय क्षेत्र में अपना सांसद चुनेंगे। पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी हैं। तैयारियां भी पूरी है। वोटरों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सारे बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जिले में 20,79,256 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 9,80,563 महिला व 10,98,651 पुरुष वोटर शामिल हैं। जिले में 12781 (दिव्यांग) मतदाता है। सलोन विधानसभा क्षेत्र के 3,55,950 वोटर अमेठी संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। इसमें 1,89,632 पुरुष व 1,66,317 महिला वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें