फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉडलों को गोदी में लेकर लाइन में लगीं महिलाएं, घंटो किया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडलों को गोदी में लेकर लाइन में लगीं महिलाएं
विज्ञापन

रायबरेली। तेज हवा के कारण गोराबाजार में धूल उड़ रही थी। इसी बीच महिला मतदान कर्मियों के साथ आए नन्हे-मुन्हें को परेशान होना पड़ा। गोदी में लाडलों को लेकर कहीं महिला कर्मचारी इंतजार कर रही थीं तो कहीं काउंटरों पर खड़े होकर चुनाव संबंधी प्रक्रिया को पूरी करा रही थीं।

महिला कर्मचारियों को इस दौरान बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। पीने के लिए पानी तक उन्हें साथ लेकर आना पड़ा। कई महिलाएं अपने लाडलों को लेकर मतदान कराने भी गईं। कुछ को किसी तरह ड्यूटी कटवाने में सफलता मिली।
विज्ञापन


गोराबाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी मतदान कर्मचारियों को सुबह छह बजे से आने के आदेश दिए गए थे, लेकिन तमाम लोग देरी से आए।

खासकर महिला कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन महिलाओं की गोदी में छोटे बच्चे थे, उन्हें ज्यादा ही परेशान होना पड़ा। गर्मी अधिक होने के कारण बच्चों के साथ घंटे बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने के लिए भी लंगी लाइन लगी रही। सलोन क्षेत्र का एक कर्मचारी गर्मी के कारण बेहोश भी हो गया। एक किनारे गमछा बिछाकर वह लेट गया। दिन भर महिला कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें