फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिले की जायस नगर पालिका में पहली बार खिला कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले की जायस नगर पालिका में पहली बार खिला कमल
विज्ञापन

तिलोई-फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की एक मात्र नगर पालिका जायस के नगर निकाय चुनाव में पहली बार कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी महेश प्रसाद सोनकर ने जीत हासिल की और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी इशरत हुसैन को 507 मतों से करारी शिकस्त दी। यहां से भाजपा प्रत्याशी की जीत इसलिए खास है, क्योेंकि यहां पर करीब 70 फीसदी मुस्लिम आबादी है। बावजूद भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया। यही नहीं निर्दलीय उम्मीदवार गौस मोहम्मद ने 1757 मत पाकर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को चौंका दिया।
विज्ञापन

तहसील तिलोई में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू कराई गई। शुरुआती परिणाम में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच लड़ाई दिखी। अंतिम में कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी महेश प्रसाद सोनकर ने 507 मतों से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को कुल 3476 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी इशरत हुसैन 2969 को वोट मिले। यहां पर सपा और बसपा कोई कमाल नहीं कर सकी। सपा प्रत्याशी मो. अकील कुरैशी को 1308, बसपा प्रत्याशी रामकेश को 204 मतों से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी की जीत से मतगणना स्थल और जायस कस्बे में समर्थकों ने धूमधड़ाका शुरू कर दिया। बैंडबाजों की धुुन पर समर्थकों ने थिरकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे का मुंह मीठा किया। अमेठी जिले के डीएम योगेश कुमार, एसपी केके गहलोत, प्रेक्षक सीताराम ने मतगणनास्थल का जायजा लिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ईश्वरचंद्र, एएसी बीसी दुबे, एसडीएम तिलोई अशोक शुक्ला, सीओ बीनू सिंह।
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
प्रत्याशी का नाम पार्टी मिले मतों की संख्या
मो. अकील कुरैशी सपा 1308
इशरत हुसैन कांग्रेस 2969
कुंवरजी शिवसेना 159
महेश प्रसाद सोनकर भाजपा 3476
रामकेश बसपा 204
इसरार अहमद खान निर्दलीय 500
गौस मोहम्मद निर्दलीय 1757
निसार निर्दलीय 25
महफूज अहमद निर्दलीय 249
राम बहादुर निर्दलीय 411
रियाज अहमद निर्दलीय 120
वसीम निर्दलीय 1098
विपिन बिहारी निर्दलीय 229
संतोष कुमार निर्दलीय 47
संदीप कुमार निर्दलीय 184
नोटा - 22
कुल - 12758
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें