फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से 100 बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की मनमानी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बिना सिल्ट सफाई किए माइनर में पानी छोड़ दिया गया। एक बार किसी तरह विभाग की ओर से माइनर की कटान ठीक कराई गई, लेकिन उसके 24 घंटे बाद उसी जगह फिर कटान हो गई।
विज्ञापन

किसान माइनर की कटान की सूचना देने के लिए अवर अभियंता व सहायक अभियंता को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी का फोन उठा। एक्सईएन से शिकायत पर माइनर का पानी रोका गया।
माइनर कटने से करीब 100 बीघा गेहूं से बोए खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों की मदद से कटान में मिट्टी डालकर बाधा जा रहा है।
लोधवामऊ रजबहे से पिंडारी माइनर निकली है। इस माइनर की सिल्ट सफाई नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पानी क्षमता से अधिक छोड़ दिया गया। इस वजह से माइनर की पटरी जतुवा टप्पे बिछवन गांव के पास कट गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण पटरी की मिट्टी बहकर खेत में चली गई।
विज्ञापन

करीब 100 बीघा खेत में पानी भर गया। इन खेतों में किसान गेहूं की बोवाई कर चुके थे। नहर कटने की सूचना देने के लिए किसानों ने अवर अभियंता एके सिंह और सहायक अभियंता सौरभ चौधरी को फोन लगाते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इससे किसानों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान तेज बहादुर ने किसानों की मदद से माइनर को बंधवाया।
सड़ जाएगा गेहूं, दोबारा करनी पड़ेगी बोआई
खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की फसल सड़ जाएगी। उसका जमाव नहीं होगा। अब किसानों को दोबारा गेहूं की बोआई करनी पड़ेगी। किसान सुखराम, रामहर्ष ने बताया कि यदि गेहूं की फसल उग आती तो इतना नुकसान न होता, लेकिन अभी बीज का जमाव नहीं हुआ है। इस वजह से अब दोबारा गेहूं की बोआई करनी पड़ेगी।
प्यारे यादव, रामबहादुर ने बताया कि वैसे भी गेहूं की बोआई का काम अब पिछड़ रहा है। दोबारा गेहूं की बोआई के लिए कम से कम 15 दिन का समय लगे। इससे बोआई और पिछड़ जाएगी। इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।
कराई जाएगी जांच, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
माइनर कटने की जानकारी हुई है। पानी को रोक दिया गया है। सिल्ट सफाई की जांच कराई जाएगी। यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कटान को बंधवाने के बाद माइनर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-हेमंत कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें