फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएम का 10 दिन का मानदेय काटा, तीन अधीक्षकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीडीओ प्रभाष कुमार ने गुरुवार को बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक की। हरचंदपुर सीएचसी में पोर्टल पर योजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग सबसे खराब मिलने पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आरती सिंह का 10 दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना टीकाकरण की सबसे खराब प्रगति पर बेलाभेला, अमावां और नसीराबाद के सीएचसी अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। प्रगति में सुधार न लाने पर कार्रवाई के आदेश दिए।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि समय से लक्ष्य के सापेक्ष काम करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए।
उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षकों को चेताते हुए कहा कि स्वास्थ्य के कार्यों की प्रगति को बेहतर करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बेलाभेला, नसीराबाद, अमावां में कोरोना टीकाकरण की प्रगति को देखा तो सबसे खराब स्थिति मिली।
विज्ञापन

तीनों अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। बेलाभेला सीएचसी अधीक्षक ने तो ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को छोड़कर एक टीम को शहर में टीकाकरण में लगा दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण की प्रगति खराब हो गई।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश देते हुए वित्तीय नियमों का पालन करके बजट को खर्च किया जाए। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आशाओं व एएनएम के कार्यो पर पूरी तरह से नजर रखें और उन्हें समय से भुगतान दिया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें