फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Punjab Election 2022: रहने को घर नहीं, जेब में दो हजार रुपये, फिर भी चुनाव लड़ रहे, मिलिए पंजाब के दस सबसे गरीब प्रत्याशियों से

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:44 AM IST

सार

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे ज्यादा लुधियाना की 14 सीटों पर 175, अमृतसर की 11 सीटों पर 117 और पटियाला की आठ सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूं तो पंजाब में चुनाव लड़ रहे बहुत से प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन हम आपको 10 ऐसे उम्मीदवारों से मिलाने जा रहे हैं, जो बहुत गरीब हैं। आलम ये है कि इनके पास रहने को अपना घर तक नहीं है। इन 10 उम्मीदवारों में किसी के पास दो हजार तो किसी के पास सात हजार रुपये है। इसके बावजूद ये सभी चुनावी मैदान में हैं। जानिए पंजाब के दस सबसे गरीब उम्मीदवारों के बारे में... 

इन पांच उम्मीदवारों के पास तो कुछ भी नहीं
पंजाब चुनाव लड़ रहे पांच ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपने हलफनामे में शून्य संपत्ति घोषित की है। मतलब इनके पास कुछ भी नहीं है। इनमें चार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं, जबकि एक जय जवान जय किसान पार्टी से हैं। 


शून्य संपत्ति वाले पांच उम्मीदवार
प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र
राजकुमार बठिंडा अर्बन
जगनीत सिंह गहनौर (पटियाला)
नवजोत सिंह सनौर (पटियाला)
ज्योति तिवारी पटियाला
गुरजिंदर सिंह फाजिल्का
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूं तो पंजाब में चुनाव लड़ रहे बहुत से प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन हम आपको 10 ऐसे उम्मीदवारों से मिलाने जा रहे हैं, जो बहुत गरीब हैं। आलम ये है कि इनके पास रहने को अपना घर तक नहीं है। इन 10 उम्मीदवारों में किसी के पास दो हजार तो किसी के पास सात हजार रुपये है। इसके बावजूद ये सभी चुनावी मैदान में हैं। जानिए पंजाब के दस सबसे गरीब उम्मीदवारों के बारे में... 

इन पांच उम्मीदवारों के पास तो कुछ भी नहीं
पंजाब चुनाव लड़ रहे पांच ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपने हलफनामे में शून्य संपत्ति घोषित की है। मतलब इनके पास कुछ भी नहीं है। इनमें चार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं, जबकि एक जय जवान जय किसान पार्टी से हैं। 

शून्य संपत्ति वाले पांच उम्मीदवार
प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र
राजकुमार बठिंडा अर्बन
जगनीत सिंह गहनौर (पटियाला)
नवजोत सिंह सनौर (पटियाला)
ज्योति तिवारी पटियाला
गुरजिंदर सिंह फाजिल्का

अब सबसे दस सबसे गरीब प्रत्याशियों के बारे में जान लीजिए

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल फोटो
1. हरचांद सिंह : लुधियाना की पायल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हरचांद सिंह के पास सबसे कम संपत्ति है। इन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास महज दो हजार रुपये की संपत्ति है। 

2. मुनीष कुमार : पठानकोट के भोआ सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर, सिमरनजीत सिंह मान) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुनीष कुमार पंजाब के दूसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। मुनीष के पास कुल 2,100 रुपये की संपत्ति है। 

3. देविंदर सिंह : अमृतसर नॉर्थ से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर, सिमरनजीत सिंह मान) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देविंदर सिंह के पास कुल 4,200 रुपये की संपत्ति है। 

4. जोगिंदर : फिरोजपुर ग्रामीण से निर्दलीय उम्मीदवार जोगिंदर के पास 4,500 रुपये की संपत्ति है।

5. हरकिरण जीत सिंह : फाजिल्का सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर, सिमरनजीत सिंह मान) के प्रत्याशी हरकिरण के पास 4,576 रुपये की संपत्ति है। 

6. बलदेव सिंह : मनसा के सार्दूलगढ़ से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर, सिमरनजीत सिंह मान) के प्रत्याशी छठवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। इनके पास कुल पांच हजार रुपये की संपत्ति है। 

7. गुरभेज सिंह : फिरोजपुर के गुरु हर सहाय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गुरभेज सिंह पंजाब के सातवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। गुरभेज की कुल संपत्ति 5,500 रुपये की है। 

8. हरिंदर सिंह : पटियाला के राजपुरा से निर्दलीय प्रत्याशी हरिंदर सिंह आठवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। इनके पास 5,785 रुपये की संपत्ति है। 

9. सुरेश कुमार : फिरोजपुर ग्रामीण से सीपीआई (एमएल) (एल) के प्रत्याशी सुरेश कुमार नौवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। सुरेश के पास कुल सात हजार रुपये की संपत्ति है। 

10. कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा सिंह : श्री मुक्तसर साहिब के मुक्तसर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार के पास सात हजार रुपये की संपत्ति है। ये पंजाब के दसवें सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। 
 

अब अमीर प्रत्याशियों के बारे में जान लीजिए

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
इस बार 41% अमीर प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी बड़े दलों ने 50% से ज्यादा टिकट करोड़पतियों को दिया है। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 93% उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 92% और फिर भाजपा के 85% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

बहुजन समाज पार्टी इस मामले में चौथे, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पांचवे और आम आदमी पार्टी छठवें स्थान पर है। बसपा के 80%,  शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के 79% और आम आदमी पार्टी के 69% उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 59% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। 

टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
पंजाब चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार हैं। कुलवंत के पास 238 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह एसएएस नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल हैं। सुखबीर सिंह बादल के पास कुल 202 करोड़ की संपत्ति है। वह इस बार फाजिल्का के जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे नंबर पर श्रीमुक्तसर साहिब से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी करण कौर हैं। करन के पास 155 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next