चिल्लूपार विधानसभा से भाजपा नेता लक्ष्मीशंकर शुक्ला जनसंपर्क के दौरान बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। वे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता जनसंपर्क के लिए जनता तक जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्मीशंकर शुक्ला जनसंपर्क तो कर ही रहे हैं साथ ही वे लोगों को राजनीतिक पार्टियों के बहकावे से बचने के लिए भी जागरुक कर रहे हैं।
लक्ष्मीशंकर शुक्ला का कहना है कि चुनाव को नजदीक देखते हुए राजनीतिक बहुरूपिए जनता को उकसाने का काम करेंगे। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करेंगे। ऐसे समय में लोगों को बड़े धैर्य से काम लेना होगा। विकास के दम पर ही चिल्लूपार विधान सभा से चुनाव जीता जा सकता है। 'लोग सांप्रदायिकता के नाम पर जनता को भड़काने का प्रयास करेंगे। योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलकर धुर्वीकरण की राजनीति करेंगे। ऐसे में सिर्फ जनता ही है जो इन धोखेबाजों को सबक सिखा सकती है।'
चिल्लूपार विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सारी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के काम में लगे लक्ष्मीशंकर शुक्ला लोगों से विकास के वादे कर रहे हैं। लक्ष्मीकांत का कहना है कि, 'वोटों के लिए लोगों को ठगने वाले बहुरूपिए खुद के स्वार्थ को सबसे ऊपर रखते हैं। चिल्लूपार विधानसभा की जनता शिक्षा, स्वस्थ्य, बेरोजगारी, सड़क आदि तमाम तरह की समस्याओं के गुजर रही है, लेकिन यह स्वार्थी लोग उन समस्याओं को दूर करने के लिए किसी तरह की दूरगामी सोच को नही रखते हैं। इन्हें तो केवल कुर्सी से मतलब है। दलबदलू लोग जनता की उम्मीदों को ताक पर रखकर खुद का भला देखते हैं। ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते।' लोगों से दलबदलुओं के बहकावे से बचने की अपील करने वाले लक्ष्मीशंकर शुक्ला को उम्मीद है कि जनता भाजपा के उम्मीदवार को चिल्लूपार विधानसभा का सेवक बनाएगी।