फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मवेशी चरा रहे युवक पर गिरी बिजली, झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बीरशाहपुर बाग में मवेशी चरा रहे युवक पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बीरशाहपुर निवासी सतगुरु वर्मा (20) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के समीप बाग में मवेशी चरा रहा था। इस बीच बारिश के साथ जोरदार चमक के साथ बिजली सीधे युवक पर आ गिरी। वह झुलसकर अचेत हो गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण युवक को बचाने दौड़े।
विज्ञापन

निजी वाहन से उसे सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 15 दिन पूर्व पिता रामदीन वर्मा के निधन पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें