फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश से सड़कें लबालब, गिरा कच्चा मकान, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
मानिकपुर में सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा के बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
जिले में पखवाड़े भर से हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बाबागंज के सराय स्वामी निवासी हरीओम का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन

वहीं, सब्जी के किसान भी बारिश से परेशान हैं। उनकी खेती को नुकसान पहुंचा है। मानिकपुर में गंगा, मानधाता में बकुलाही और शहर में सई का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 34.0 मिमी बरसात हुई है।
मानिकपुर में बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांच सीढ़ियां डूब गईं। वहीं, खेतों में जलभराव होने से उड़द, मूंग और सब्जी के फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसान विभव सिंह चौहान, कमला कांत मिश्र, देवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, शिवम सिंह, रोलू सिंह, भीम पटेल, फूलचंद्र पटेल, कल्लू पटेल का कहना है कि अधिक पानी से सब्जी की खेती चौपट हो रही है।
मानधाता पीपरपुर और ढेमा गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बकुलाही का पानी गांवों में भर गया है। लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
थाना परिसर में भरा पानी : सुवंसा। बारिश से फतनपुर थाना परिसर में जलभराव हो गया।
पूरे परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।

मानिकपुर में सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा के बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें