फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाद में पीट-पीटकर युवक की हत्या, गंगा में फेंका शव

Mon, 22 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से मशक्कत के बाद नदी में मिला शव, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। दोस्तों के साथ गंगा पार सोमवार की शाम घूमने गए करेंटी के विकास पटेल (25) की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सबको गंगा नदी में फेंक दिया। जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी विकास पटेल सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव के रंजीत कुमार और रेनू निषाद के साथ करेंटी पुल से होते हुए कौशाम्बी जनपद की ओर गया था। जहां गंगा पार के कई लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने विकास पटेल को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मारपीट में रंजीत को भी चोट आई। हालांकि रंजीत और रेनू अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देते हुए बताया, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गंगा नदी में फेंक दिया है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को देर शाम नदी से बाहर निकलवाया। मामले में मृतक के भाई अमरेश, महेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। मानिकपुर थाना अध्यक्ष ने बताया, तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें