फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : रास्ते के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दिन दहाड़े हुए वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Mon, 22 May 2023 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर बिहारगंज गांव में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर एक महिला कमला विश्वकर्मा (65) पत्नी विद्या प्रसाद को घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना में घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रास्ते के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर बिहारगंज की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर बिहारगंज गांव में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर एक महिला कमला विश्वकर्मा (65) पत्नी विद्या प्रसाद को घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई और ताबडतोड़ दबिश दी गई। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें