फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

Wed, 25 Oct 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेमा गांव के करीब मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों ने रंजिश में रामनगर के अरमान को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अरमान 20 मंगलवार की शाम नरायणगंज चौराहे से सब्जी लेने गया था। वहां से वह बाइक से अकेले घर लौट रहा था। तभी ढेमा गांव के श्मशान घाट के सामने पहले से मौजूद पड़ोसी गांव के गुड्डू व दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। कहासुनी के बीच उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ व पैर में लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर प्रयागराज के मऊआइमा की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घायल अरमान को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौके पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मानधाता ने बताया कि उड़ीसा में गाड़ी चलाने को लेकर अरमान का गुडडू से विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर ढ़ेमा के गुड्डू व फक्के थाना देल्हूपुर,मऊआइमा के तनवीर व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें