फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में परिजन

Sun, 17 Mar 2024 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक शनि यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो-24
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में परिजन
दो माह बाद होना था विवाह, चल रहीं थीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के बसिरहा में रविवार की शाम बिजली का बोर्ड चेक कर रहे शनि यादव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम पसरा रहा।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बसिरहा निवासी शनि यादव (21) अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। रविवार की शाम वह घर की बिजली ठीक करने के लिए बोर्ड बना रहा था। इस बीच करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी गौरा भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौटे। शनि के पिता अवधेश यादव गुजरात में रहकर व्यवसाय करते हैं। घर पर छोटी बहन खुशबू हैं। छोटे भाई मोहित की मौत के बाद शनि इंदौर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह पहले ही घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया उसकी 25 मई को शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन




चेक पोस्ट के बैरियर बन रहे दुर्घटना का सबब
सुवंसा। जौनपुर- प्रतापगढ़ की सीमा पर बने चेक पोस्ट के बैरियर राहगीरों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। फतनपुर की सीमा पर रखे गए बैरियर को शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने उठाकर हाईवे से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बैरियर से पिछले साल टकराकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन

-


दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
सुवंसा। फतनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी आशापुर निवासी चंदन चौहान को शनिवार की रात दबिश देकर रोहखुर्द कला से पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें