फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 25 May 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
kamlesh gautam - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
रानीगंज इलाके के कहला गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के संडिला गांव निवासी कलमेश गौतम (28) पुत्र राजेंद्र गौतम शहर में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह घर पहुंचा। घरवालों ने उसे खाना खाने के लिए कहा तो वह दोस्त के साथ जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रात करीब 12 बजे तक वह लौटकर घर नहीं आया तो पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ माता-पिता परेशान हो गए।

उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह कमलेश का शव घर से नौ किमी दूर स्थित कहला गांव में एक पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने काफी देर तक उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन


जिससे कमलेश की ससुराल बोर्रा गांव के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान करने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही घरवाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन कमलेश की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फांसी लगाकर जान देने की बात कही जा रही है, मगर परिजन इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। रानीगंज एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कमलेश को कौन अपने साथ लेकर गया था। उसके मोबाइल पर आखिरी बार किसका फोन आया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें