लालगंज के संगम चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
मजदूरी करने गए युवक की घर लौटते समय हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम निवासी अमर बहादुर वर्मा (30) मंगलवार की दोपहर बाबूगंज बाजार की ओर मजदूरी करने गया था।
दोपहर बाद वह पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में लालगंज आ रहे बाइक सवार मांदीपुर निवासी शिवागौतम से उसने लिफ्ट मांगी। संगम चौराहे के समीप एक कार व बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक पर बैठा अमर बहादुर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।