फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे का इलाज कराने निकले शिक्षक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
पट्टी प्रतापगढ़ रोड तरदहा में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
स्कूटी से अपने सात माह के मासूम बच्चे का इलाज कराने के लिए पट्टी जा रहे प्राथमिक स्कूल के अध्यापक निखिल मिश्रा (27) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कूटी में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में निखिल के छोटे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कंधई इलाके के तरदहा गांव निवासी निखिल कुमार मिश्रा बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक थे। चित्रकूट जिले के बरहमदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में उनकी तैनाती थी। इन दिनों वह घर आए थे। उनके सात माह के बेटे निज की तबीयत खराब थी। इस पर मंगलवार को वह अपने छोटे भाई प्राथमिक स्कूल में शिक्षक अखिल मिश्रा (25) के साथ स्कूटी से बेटे का इलाज कराने के लिए पट्टी जा रहे थे।
सुबह करीब नौ बजे गांव के मोड़ पर ही पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर सामने से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाइयों के साथ सात माह का मासूम निज भी सड़क पर जा गिरा। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। खबर पाकर परिजन भी आ गए। दोनों भाइयों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी लाया गया। यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से निखिल को प्रयागराज रेफर किया गया लेकिन, उनकी सांसें थम गईं। अखिल की हालत भी गंभीर बनी है। शाम को निखिल का शव घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। पत्नी डाली और मां शांति देवी समेत परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। निखिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनका छोटा भाई अखिल आसपुर देवसरा इलाके में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।
पिता की गोद में होने से बाल-बाल बच गया मासूम
तरदहा मोड़ पर हुए हादसे में सात माह का मासूम निज बाल-बाल बच गया। हादसे में पिता की मौत हो गई लेकिन, उसे खरोंच तक नहीं आई। पिता की गोद में होने के कारण वह बाल-बाल बच गया।

मृतक शिक्षक निखिल मिश्रा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें