फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ युवक को जेल भेजने का महिलाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
नवाबगंज के झोंकवारा में युवक को तमंचे के साथ जेल भेजने का विरोध करती महिलाएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
युवक को तमंचे के साथ जेल भेजने का गांव की महिलाओं ने विरोध किया है। महिलाओं ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। नवाबगंज के झोंकवारा पसिया का पुरवा गांव निवासी आकाश ने गांव के कई लोगों को परदेस ले जाकर काम कराया। काफी दिन काम करने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर गांव के लोग उससे नाराज थे। दो दिन पहले इस मामले को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ हवाई फायरिंग भी हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। इसमें पुलिस ने गुलशन नामक युवक को तमंचे के साथ जेल भेज दिया। इससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पुलिस के रवैए पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि आकाश ने पूरे गांव के लोगों से काम कराया। इसके साथ ही पैसा नहीं दिया। बावजूद इसके कार्रवाई उन पर की जा रही है। ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें