फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रैक पर लेटी महिला, मालगाड़ी ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक महिला मालगाड़ी को आता देख ट्रैक पर लेट गई। लोग जबतक आवाज देकर हटने को कहते मालगाड़ी ने उसे रौंद दिया था। सूचना पर पुलिस के साथ जीआरपी मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से शव की पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किधौली की देवरहिन (55) बहन के घर बेती जाने के लिए सुबह 10 बजे निकली थी। शाम करीब चार बजे परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
मृतका के पति राम अवध निर्मल का 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसी साल बेटी रंजना ने भी फंदा लगाकर जान दे दी ती। मृतका के पांच बेटों में संदीप, ज्ञानचंद्र घर पर रहते हैं। तीन बेटे पिंटू, हरीशचंद्र, संजय बाहर काम करते हैं। स्टेशन मास्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


लोग चिल्लाते रही, ट्रैक से नहीं हटी महिला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम करीब तीन बजे मालगाड़ी ट्रेन को आता देख महिला ट्रैक पर लेट गई थी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर महिला को हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में घटना का कारण नहीं पता चल सका है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें