फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
मृतका महिमा शुक्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के अनेहरा में बृहस्पतिवार देर रात फर्राटा पंखा बंद करते समय महिला करंट की चपेट आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनेहरा निवासी शिवकुमार शुक्ला की पत्नी महिमा (28) देर रात कमरे में लगे पंखे का स्विच बंद कर रही थीं। उन्हें पंखे में करंट उतरने की जानकारी नहीं थी। पंखा छूते ही वह तेज झटके से दूर जा गिरीं और अचेत हो गईं। इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई। महिमा को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की दो बेटियों रिद्धि और श्री का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें