फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सहालग नजदीक, तांबे-पीतल और स्टील के बर्तनों की बढ़ी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग नजदीक आते ही बाजारों में पीतल, तांबा, स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में बर्तनों कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। जिस कारण लोग हल्के वजन के बर्तन खरीद रहे हैं। बर्तन बाजार में किचन सेट, पीतल की थाली व थाल, स्टील की टंकी, डिनर सेट की मांग अधिक है।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी विनय कुमार ने बताया कि पीतल, तांबा व एल्युमीनियम के बढ़े दामों का असर बर्तनों पर दिख रहा है। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हे व बरातियों को भोजन परोसने के लिए 11 पीस की थाली के सेट की बिक्री अधिक हो रही है। थाली कटोरी का सेट दो हजार से 35 सौ रुपये तक है।
व्यापारी श्याम शंकर ने बताया कि फरवरी में पीतल के दाम 850 रुपये प्रति किग्रा थे। अब यह एक हजार रुपये प्रति किग्रा पहुंच गया है। तांबे की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1600 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गई। वहीं, एल्युमीनियम के दाम 300 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में बर्तनों के दाम
पीतल की थाल 3000 से 10 हजार रुपये तक।
पीतल की परात2000 से चार हजार रुपये तक।
पीतल का कलश2500 से चार हजार रुपये तक।
स्टील की टंकी 1500 से 2000 रुपये तक।
एल्युमीनियम का भगोना3000 से 5000 हजार रुपये तक।
डिनर सेट3000 से आठ हजार रुपये तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें