फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्यों नहीं हुआ शिकायतों का निस्तारण.. सुधर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन और अफसरों के आदेशों को मातहत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण पीड़ितों को अफसरों के पास चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस में पुलिस अफसर व राजस्व विभाग की टीम जनसुनवाई कर रही थी। अचानक अंतू थाने में जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे। पिछले समाधान दिवस पर मिली शिकायतों की समीक्षा के दौरान सात का निस्तारण नहीं मिला। जिसे लेकर दोनों अधिकारियों का पारा गरम हो गया। संबंधित पुलिसकर्मी व लेखपाल से सवाल करते हुए कहा कि सुधर जाएं वरना ऐसी कार्रवाई करेंगे। जो नौकरी करना सिखा देगा। कुल फरियादी समस्या लेकर पहुंचे थे। डीएम ने कहा कि जो भी समस्याएं आती हैं। उनका निस्तारण करने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी जाए। इस मौके पर तिवारीपुर के प्रधान पवन मिश्र, भवानीपुर की मंजू कुमारी, सभासद सतीश मिश्रा ने भी अपनी समस्या रखी। एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा, सीओ सिटी शिवनारायण ने भी पीड़ितों की समस्या सुनी।
नगर कोतवाली में निरीक्षक दौलत यादव राजस्व टीम के साथ पीड़ितों की समस्या सुनते रहे। 14 समस्या लेकर पीड़ित पहुंचे।
बरसात के बाद भी फतनपुर में कुल नौ शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचे। नायब तहसीलदार कृपाशंकर यादव व थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने मामले की सुनवाई की। कुंडा में एसडीएम व सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन









महिला को पीटने वालों पर केस दर्ज
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट की रहने वाली सुंदरी के घर सामने हैंडपंप लगा है। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर पड़ोसी मेठे ने गत दिनों पत्नी और बहन के साथ उसकी पिटाई की थी। शिकायत पर पुलिस ने मेठे समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें