फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पति ने मायके जाने से रोका तो जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 04 Jun 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने मायके जाने से रोका तो जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन



जिला अस्पताल में हुई मौत, दो वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह



संवाद न्यूज एजेंंसी


उदयपुर। पति ने मायके जाने से रोका विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका ने दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कर रही है।



उदयपुर के राजापुर बहेलियन टोला निवासी सुमित्रा गौड़ (26) पत्नी अनिल कुमार गौड़ ने रविवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक वर्ष के बेटे अंश को छोड़ गई। पति गांव में मेहनत मजदूरी करता है। बताया जाता है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद विवाहिता ने अपने मायके वालों को भी फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उदयपुर एसओ निकते भारद्वाज ने बताया कि विवाहिता मायके जाने को लेकर अड़ी थी। पति ने खेत का कामकाज निबटाकर एक दो दिन बाद मायके जाने को कहा। इसको लेकर दोनों मे कुछ विवाद हुआ और नाराज होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें